Monday, 25 January 2021
कुछ बिखरी पंखुड़ियां.....!!! भाग-42
दर्द खुशियों में लिपटा हुआ आ रहा है.. !!!
Friday, 4 December 2020
लो दिसम्बर भी जा रहा है...2020
Thursday, 3 December 2020
कुछ मोड़ जिंदगी के......☺☺☺☺
Saturday, 5 September 2020
इक रात ऐसी भी है...!!!
इक रात ऐसी भी है,जब नींद नही थी आखो में,
सब कुछ था,साथ भी था..
फिर भी एक अकेलापन,बेचैनी थी मन मे,
क्या इसी रात के लिए मैं अब तक भागे जा रही थी, जवाब कोई नही मिला...
सन्नटा था खामोशी थी,सारे जवाब भी शायद सो रहे थे,बस मुझे छोड़ कर...
मुझे पता कल दिन आज से बेहतर होगा,
शायद मैं भूल भी जाउंगी इस रात को कि मैं बहुत अकेली थी...पर इक टीस रहेगी मन मे...
एक भी शख्स नही मिला जीवन मे....
जो ये मेरी रात साथ जाग के गुजार देता..
नींद अगर नही थी मेरी आँखों मे,वो सोता नही ...
चाँद तारो की बाते करता...
बस बातो में रात गुजर जाती.....
इक रात ऐसी भी है...!!!
Friday, 4 September 2020
सब कुछ झूठा था....!!😢
सब कुछ झूठा था,
वो प्यार तुम्हारा जूठा था,वो साथ तुम्हारा झूठा था..
वो सात वचन तुम्हारे झूठे थे,वो बाते तुम्हारी झूठी थी,
जो बहुत कुछ कहती थी वो आँखे तुम्हारी झूठी थी,
वो ख्वाब तुम्हारे झूठे थे....
सब रिश्ते झूठे हो गए...
झूठा था जीवन तुम्हारे साथ...
तुम्हारा छोड़ कर जाना ही सच्चाई है,
मेरी तो पूरी दुनिया ही झूठी हो गयी है...आहुति
Thursday, 6 August 2020
यादे रह जाती है...!!!
किसी का जाना यूँ स्वीकार नही किया जाता,मन को मार कर,खुद को इग्नोर करके,उनकी यादो को स्किप कर दिया जाता है,दिख जाए तो उसकी तस्वीर तो हम उनसे आँखे चुराते है,घाव फिर हरे ना जो जाए,बस उसकी हर याद से भागते है...वो कमरा, वो बिस्तर,वो कपड़े जो कुछ उनका समान होता है,रखना सहेज कर चाहते है,पर दोबारा देखना नही चाहते...जब कभी जो धोखे से जो उनका कुछ कहा सामने आ जाता है,तो जैसे दिल फट सा जाता है...मन स्वीकार ही नही कर पाता उनका जाना...जब कि ये शाश्वत है कोई नही आया यहाँ उम्र भर के लिए..फिर दिल कहता है कि कुछ देर और ठहर जाता शाम तक.....#आहुति# बहुत समय से कही मन में दबे थे ये भाव जब से मेरी सासू माँ गयी...कुछ लिख नही पा रही थी...आज लिख दिया तो कुछ हल्का महसूस हुआ.... यादे रह जाती है...