Monday, 25 January 2021

हमे किसी मे कोई कमी क्यों दिखती है...!!!

हमे किसी मे कोई कमी क्यों दिखती है,क्यों कि हम सामने वाले को अपनी सोच के अनुसार जज करते है..थोड़ी देर में ही सही पर मुझे भी महसूस हुआ कि मैं गलत हूँ, यदि प्यार,परिवार,रिश्ते,ईमानदारी, कमिटमेंट ये सभी कुछ मेरी pairorty है.. सामने वाले के लिए भी वही हो,ये जरूरी नही...उसके लिए कुछ और बाते होंगी जो जरूरी होंगी,पर हम बिना वो समझे किसी को गलत और सही ठहरा देते है...आज एक बात समझ आयी कि सभी अपनी-अपनी जगह सही होते है,अपने-अपने नजरिये से...फिर क्या ...आज ही हमने भी ठान लिया कि किसी को भी अपनी नजरिये से नही जज करँगे...सच्ची...ये मान लेना भी बहुत खूबसूरत एहसास है...ऐसा लगता है जैसे कोई बोझ सा था दिल मे...

कुछ बिखरी पंखुड़ियां.....!!! भाग-42

398.
कुछ हादसे जिंदगी में ऐसे भी होते है...
वो क्यों हुए ये समझने के लिए पूरी जिंदगी भी कम पड़ जाती है...

399.
कोई चीज भी मिलती नही मुकम्मल यहां..
खुशिया भी अधूरी ही आती है,...

400.
सब कुछ तारीखों में कहाँ सिमट पाता है....चाहे जितना समेटो, कुछ ना कुछ छूट जाता है....

401.
कुछ लम्हे कभी नही बदलते ...
बस वो ठहर जाते है...
बदलते है तो बस तारीखे और कलेंडर...l

402.
किसी खुशी को एक डर में जीना...
जानते है कैसे लगता है, 
शायद बहुत कम लोग इस एहसास से गुजरे होंगे...
जहां पर हर पल ये डर होता है,वो खुशी न कब आप से दूर हो जाये... 
एक मजाक सी जिंदगी बन जाती है...
जब हर लम्हा खो जाने के डर में हम वो खुशी जीते है..

403.
रिश्ते बनाना बहुत आसान होता है..
रिश्तों में हमेशा जान बनी रहे...
हमेशा सोने की तरह खरे रहे,इसके लिए....
इन रिश्तों के लिए तपना पड़ता है...कुछ लोग ऐसे भी देखे है हमने रिश्ते निभाने में तो बहुत पीछे रहते है,पर परवाह करने का ढोंग बहुत अच्छे से कर लेते है....ऐसे लोगो से सतर्क रहें,और सावधान रहें.....

404.
तुम्हे भेजी है लिफाफे में भर कर प्यार की गर्माहट...
यही है तुम्हारे लिए मेरी सर्दियों की चिट्ठीया.. .

405.
आ जाओ आज कुछ बाते चाय पर हो जाये,
दिसम्बर का महीना भी है...
गुजरा वक्त फिर रिवाइंड कर लिया जाए...
शिकायतें सारी जो पूरे साल तुम्हे मुझसे रहती है..
मैं रख लूंगी अपने पास,
तुम बस एक दफा चाय पर आ जाना...

406.
चल दिसम्बर तुम्हारा हाथ पकड़ कर बिठा लूं...
अभी तो गुजरे साल का तुझसे हिसाब बाकी है....

407.
कुछ ख्वाइशें ऐसी भी होती है,
जो चाहते तो है कि पूरी हो जाये,पर पूरी होने से भी डर लगता है...जिंदगी ऐसे भी मोड़ लाती है....

408.
कुदरत हमसे हर ख्वाइश की कीमत ले ही लेती है..
किसी ना किसी रूप में..
 डर सा लगता है कुदरत से कुछ भी मांगने से,
ना जाने वो उस ख्वाइश की क्या कीमत लगा ले.....
कहते है ना मुकम्मल तो कुछ भी नही मिलता.. .

409.
कभी तुम्हारी बातो से बुनी थी,
जो कहानी...पुरी हो ना हो...
तुम्हारी मुस्कराहटों से,
पूरी जिंदगी हो जायेगी..
मेरी आँखों से शुरू तुम्हारी आँखों पर खत्म..
ये कहानी मेरे शब्दो में सदियों तक पढ़ी जायेगी..

410.
क्यों ना इस बार सफाई उन शिकायतों की जाए जो बेवजह कुछ रिश्तों पर भारी है....


दर्द खुशियों में लिपटा हुआ आ रहा है.. !!!

आज हमने दर्द को एक नए रूप-रंग अंदाज़ में देखा है..खुशियों में लिपट कर हमको मिल रहा है...
और शर्त भी रखी है,कि मुस्कराना होगा... कुछ लोग तो ऐसे भी है,जिन्हें वो सब मिला जो वो चाहते थे...फिर भी उन्हें दर्द है इस बात का जो मिला वो चाहा ही क्यों था...और अगर चाहा भी था,तो मिल ही क्यों गया.. .कुछ लोग ऐसे भी है जिनके रिश्ते जुड़ नही पा रहे रहे और कुछ लोग ऐसे भी जिन्हें रिश्ते,प्यार,परिवार सब मिल गया...तो वो उसे सम्हाल नही पा रहे है.....किसी को अपनी खुशियों की कीमत देनी पड़ रही है,तो कोई खुशियों की कीमत लगा रहा है...दर्द में हर कोई है...किजी से ईश्वर ने सब छीन लिया है,तो कोई खुद को ही दर्द पहुँचा रहा है....दर्द  खुशियों में लिपटा हुआ आ रहा है.. #आहुति#

Friday, 4 December 2020

लो दिसम्बर भी जा रहा है...2020

लो दिसम्बर भी जा रहा है,
ना जाने कितने सवाल मन मे लेकर...
पता नही इस साल का शुक्रिया करू,
या शिकायत करूँ...
कुछ पाया है,
तो कुछ खोने की कीमत भी चुकाई है...
गिनती करने बैठूँ तो,
शायद मुस्कराने से ज्यादा रोई हूँ इस साल....
पर शायद ये साल हर किसी की जिंदगी में,
कोई ना कोई दर्द दे कर जा रहा है....
एक ऐसी टीस जो कभी नही भर सकेगी....
कुछ तारीखे ऐसी भी थी,
जिन्हें दोबारा कैलेंडर में देखना भी नही चाहती हूं,
बस में हो तो वो तारीखे ही कलेण्डर से मिटा दूं... 
क्यों कि जब वो तारीखे खुद को दोहराती.....
दर्द फिर दोहरा जाता है..
इस साल खुशियां कब आयी कब चलेंगी,
पता ही नही चला...पर हाँ... 
दर्द हर पल लुका-छिपी खेलता रहा,
जैसे ही कोई मौका मिले हम झपट लेता...
पहली बार देखा कि वक़्त के आगे,
ईश्वर की भी कोई नही चलती...
हम जान भी गर दे देते..
तो भी जो होना है वो ही जाता है...
कब हम जनवरी से दिसम्बर आ गया,पता ही नही चला.....#आहुति#

Thursday, 3 December 2020

कुछ मोड़ जिंदगी के......☺☺☺☺

जिंदगी में किसी से प्यार हो जाना,और फिर as a friend से as a wife हो जाना आसान नही होता...बहुत कुछ जो पहले आसान लगता है,एक दोस्त बन कर,वो एक पत्नी के रूप में मुश्किल हो जाता है... हम होते वही है,बस कुछ एहसास गहरे हो जाते है...और अधिकार बढ़ जाते है....जिम्मेदारियां दोनों की एक ही हो जाती है,हाँ एक बात जरूर होती...कम कुछ नही होता....बस बढ़ता जाता है......😊प्यार विश्वास एहसास जिम्मेदारी....😊साथ हम होते है,हमारे साथ के साथ बहुत रिश्ते टिके होते है....बस साथ चलते-चलते पूरी  जिंदगी का सफर तय कर लेते है.....बस आसान कुछ नही होता,सिर्फ मुश्किल नही होने देते.......#आहुति#

कुछ ख्वाइशें ऐसी भी होती है,
जो चाहते तो है कि पूरी हो जाये,पर पूरी होने से भी डर लगता है...जिंदगी ऐसे भी मोड़ लाती है....#आहुति#

कुदरत हमसे हर ख्वाइश की कीमत ले ही लेती है..
किसी ना किसी रूप में..
 डर सा लगता है कुदरत से कुछ भी मांगने से,
ना जाने वो उस ख्वाइश की क्या कीमत लगा ले.....
कहते है ना मुकम्मल तो कुछ भी नही मिलता.. .#आहुति#

हमारे तुम्हारे साथ को कभी साबित करने की जरूरत नही होगी,क्यों कि जो साबित किया जाये को साथ ही नही है...प्यार तो सिर्फ महसूस किया जाता है,जो किसी तोहफे से बयां नही किया जाता है...प्यार का विश्वास तो तुम्हारी आँखों मे दिखता है,जो कहने से समझा नही जाता, जरूरी ये भी नही कि जो तुम्हे पसंद हो वो हमें भी पसंद हो,और जो मुझे पसंद हो,वो तुम्हे भी पसंद हो...पर हमें एक दूसरे की पसंद और इच्छा का सम्मान करना आना चाहिए...हमारा साथ में किसी भी जबरदस्ती के लिए कोई जगह ना हो...सहज ही एक दूजे की बातों को समझना ही प्यार है...जहाँ एक दूजे के परिवार का सम्मान बिना कहे हम एक-दूसरे के लिए करते रहे..ना तुम्हे कोई शिकायत हो,ना मुझे कोई शिकवा हो....
ऐसा है साथ हमारा....#आहुति#

ना जाने क्यों मन बहुत बेचैन है कुछ खो देने का डर है,...कुछ पाना भी चाहती हूं,बहुत सिद्दत से,...पर कुछ चाहते गर पूरी भी हो जाये,तो उनके पूरे होने से डर लगता है...ये बहुत कम होता है,पर एक बार जीवन मे जरूर होता है...जब आप जो पाना चाहते है,पर पाना नही चाहते है...ये भी अजीब एक कशमकश रहती है...#आहुति#



Saturday, 5 September 2020

इक रात ऐसी भी है...!!!

इक रात ऐसी भी है,जब नींद नही थी आखो में,
सब कुछ था,साथ भी था..
फिर भी एक अकेलापन,बेचैनी थी मन मे,
क्या इसी रात के लिए मैं अब तक भागे जा रही थी, जवाब कोई नही मिला...
सन्नटा था खामोशी थी,सारे जवाब भी शायद सो रहे थे,बस मुझे छोड़ कर...
मुझे पता कल दिन आज से बेहतर होगा,
शायद मैं भूल भी जाउंगी इस रात को कि मैं बहुत अकेली थी...पर इक टीस रहेगी मन मे...
एक भी शख्स नही मिला जीवन मे....
जो ये मेरी रात साथ जाग के गुजार देता..
नींद अगर नही थी मेरी आँखों मे,वो सोता नही ...
चाँद तारो की बाते करता...
बस बातो में रात गुजर जाती.....
इक रात ऐसी भी है...!!!

Friday, 4 September 2020

सब कुछ झूठा था....!!😢

सब कुछ झूठा था,
वो प्यार तुम्हारा जूठा था,वो साथ तुम्हारा झूठा था..
वो सात वचन तुम्हारे झूठे थे,वो बाते तुम्हारी झूठी थी,
जो बहुत कुछ कहती थी वो आँखे तुम्हारी झूठी थी,
वो ख्वाब तुम्हारे झूठे थे....
सब  रिश्ते झूठे हो गए...
झूठा था जीवन तुम्हारे साथ...
तुम्हारा छोड़ कर जाना ही सच्चाई है,
मेरी तो पूरी दुनिया ही झूठी हो गयी है...आहुति