Saturday, 1 March 2014

मेरे तो साजन हो तुम...!!!

होगा तुम्हारा कोई नाम....                
लोग पुकारते होंगे,
तुम्हे उस नाम से... जाओ
मैं नही लेती...तुम्हारा नाम 
क्यों कि...
मेरे तो साजन हो तुम...!

बारिश कि बूंदो सा..
भिगोता है जैसे सावन...
तुम्हारे प्यार से कब से,
भीगा है मेरा मन....
मेरा तो वो सावन हो तुम.....
मेरे तो साजन हो तुम....!!

निहारती हूँ पल-पल,
खुद को जिसमे..
करती हूँ सिँगार जिसमे,
मेरा वो दर्पण हो तुम....
मेरे तो साजन हो तुम....!!!

ख्याल से तुम्हारे,
थम जाती है हर धड़कन....
कम्पन से जब सिहर उठता है...
मेरा मन.....इन हवाओ कि...
वो सिरहन हो तुम....
मेरे तो साजन हो तुम.....!!!!

Thursday, 13 February 2014

Happy Valentine day ..दिन प्यार के चलने लगे है...!

तुमसे प्यार हुआ तो,                                 
प्यार के कई रंग.. 
मिल गये हमें...
मौसमों के कई,
रंग मिल गये...!

गुलाबो का भी,
सबब मिल गया...
तुम जो मिले ...
मेरे इंतजार को 
अर्थ मिल गया......!

आँखों को पढ़ने का 
हुनर मिल गया.....
तुम जो मिले.... 
मेरी ज़िंदगी को,
सफ़र मिल गया......!

धड़कनो को अपनी,
हम भी सुनने लगे....
तुम जो मिले ....
तुम्हारी बांहो में..
गिरने और संभलने लगे.....!

तुमसे अनदेखी डोर से बंधने लगे...
तुम जो मिले.....
वादे और कसमो,
को समझने लगे....!

एहसासो को शब्दो में,
हम उतारने लगे ....
तुम जो मिले ....
खतो को छुप-छुप कर,
हम भी पढ़ने लगे है.....!

प्यार से जिंदगी में,
रंग भरने लगे है...
तुम जो मिले ...
तुम्हारी साँसों के साथ..
हम भी जीने लगे है...! 

धड़कने तेज हो गयी  है ..
दिन प्यार के चलने लगे हैं..!

Wednesday, 12 February 2014

Valentine special.......जब से तुम्हारा साथ मेरा हमसफ़र हुआ है

जब से तुम्हारा साथ मेरा हमसफ़र हुआ है 
जब से तुम्हारी हर बात का मुझ पर 
असर होने लगा है.. 
जब से मेरी नींदो का तुम्हारी आँखों में कंही 
घर होने लगा है...!

कभी खेल लगता था मुझे प्यार 
अल्हड़ प्यार मेरा 
तुमसे मिलकर.. 
न जाने कब समर्पण होने लगा ...!

कभी एक जिद थी कि 
सब कुछ मुझे मिल जाये... 
आज सिद्दत से चाहती हुँ 
कि हर ख़ुशी तुम्हारी हो....! 

इस  कदर चाहुँ तुम्हे कि 
हर किसी को 
मुझमे तुम दिखने लगो.! 

फिर धड़कने हों गयी है तेज 
दिन प्यार के चलने लगे है ...!

Tuesday, 11 February 2014

valentine special........खतो के सिलसिले चलने लगे..

अब तो हमारे बीच खतो के 
सिलसिले चलने लगे....!
दिल  के कोरे पन्नो पर
हम उन्हें और 
वो हम जज्बात 
अपने लिखने लगे है ......!                                 

मेरी झुकती आँखों का 
सलाम,
और उनका मुस्कुराना 
शब्दो में पिरो कर खतो पर बिखरने लगे है ....!

कितनी ही अनकही बातो को 

खतो में लिख कर
हम उन तक भेजने लगे है 
हाल खतो से वो भी
हमारा पूछने लगे है....! 

फिर धड़कने हों गयी है तेज 

दिन प्यार के चलने लगे है ...!

Monday, 10 February 2014

valentine special.......... एक वादा तुमसे कर लेते है

आज चलो हम भी कुछ 
वादे कर लेते है..... 
एक वादा तुमसे ले लेते है 
एक वादा तुमको दे देते है.....! 

एक वादा 
तुम्हे कभी तन्हा ना छोड़ने का है मेरा..! 
एक वादा

जिंदगी भर तुम्हारे हाथों को थाम कर चलने का है मेरा....!


                                    
एक वादा 
हर पल तुम्हारे चेहरे पर
मुस्कुराहट को लाने का है मेरा....! 
एक वादा 
तुम्हारी आँखों में ख्वाब सजाने का है मेरा ..!

एक वादा 
तुमसे किये हर वादे हर कसम 
को निभाने का है मेरा ...!

फिर धड़कने हों गयी है तेज 
दिन प्यार के चलने लगे है ...!

Sunday, 9 February 2014

Valentine special....उनका हाथ थाम कर चलने लगे है

आज कल...
उनका हाथ  थाम कर चलने लगे है..!

उनकी बांहो में गिरने 
और संभलने लगे है.... 
एक वो जो साथ हो 
तो ये रास्ता भी 
मंजिल लगने लगे है...!
चँलू किसी भी राह पर 
हर मोड़ पर वो मुझको मिलने लगे है ...!

अब मुस्किल नही कुछ भी 
राहे सब आसाँ लग रही है.... 
बन कर हमसफ़र वो मेरे 
साथ चलने लगे है ...!

फिर धड़कने हों गयी है तेज 
दिन प्यार के चलने लगे है ...!

Saturday, 8 February 2014

Valentine special.....एक नया अहसास लगता है

आज कल ना जाने क्यों 
सब कुछ खास लगता है ....!
चीजे तो वही है 
मैं भी वही हूँ 
पर इन सबका एक नया
अहसास लगता है....!.  

आज कल मेरे जीने कि एक ख़ुशी है कि हर जर्रे में लग रही ज़िंदगी है....! 

किसी के साथ पाँव जमी पर नही पड़  रहे है 
किसी के ख्यालो में आसमान में उड रही हू मैं..!

मेरी साँसों में किसी कि साँसों कि 
खुशबू मिलने लगी है..... 
कि ज़िंदगी किसी के कदमो
 के निशाँ पर
बेफिक्र चलने लगी है....!

फिर धड़कने हों गयी है तेज 
दिन प्यार के चलने लगे है ...!