Tuesday, 27 May 2014

कुछ देर और ठहरो साथ मेरे....!!!

कुछ देर और ठहरो साथ मेरे...              
अरसे बाद कुछ लिख रही हूँ मैं....!

कुछ दूर और चलो साथ मेरे,
सदियों से मंजिलो की तलाश में...
भटक रही हूँ मैं....!

कुछ पल और थाम लो हाथ मेरा,
कि फिर एक बार गिर कर..
सम्हाल रही हूँ मैं.......!

कुछ और ख्वाब देख लो तुम साथ मेरे,
कि अरसे से एक ख्वाब के लिए जाग रही हूँ मैं.....!

कुछ दूर और समेट लो मेरे वजूद को,
कि फिर प्यार में.....
टूट कर बिखर रही हूँ मैं...!!!

Wednesday, 23 April 2014

उन पलो को सम्हाल कर रखना है....!!!

उन पलो को सम्हाल कर रखना है....
जिन पलों में..
मैंने तुम्हे हँसते मुस्कारते देखा...
जिन पलों में...
मेरे कदमो से तुम्हारे कदमो को मिलाते देखा....
उन कदमो के निशानों को न मिटने देना है..!! 

उन पलो को सम्हाल कर रखना है....
जिन पलो में..
थी तुम्हारी आखों की वो शरारते....
मेरे होटों पे अनकही सी शिकायते...
उस कशिश को कम नही होने देना है.....!!

उन पलों को सम्हाल कर रखना है...
जिन पलो में...,
सामिल थी इंद्रधनुष से रगों की चाहते तुम्हारी,
ख़ामोशी और मेरी कभी न खत्म होने वाली बाते..
उन बातो दोहराते रहना है......!!

उन पलों को सम्हाल कर रखना है.....
जिन पलो में...
तुम्हारा इनकार के साथ इकरार छिपा था,और..
मेरा इकरार के साथ इंकार शामिल था...
उसी हां ना में अभी कुछ दिन....और...
खुद उलझा कर रखना है........!!

उन पलों को सम्हाल कर रखना है...
जिन पलों में...
सामिल था हमारा वो सबसे नजरे बचा कर,
इक-दुसरे की आखों में देखना...
वो कुछ न कह कर हमारा समझ लेना....
अभी कुछ और उन आखों को पढना है ....
उन पलों को सम्हाल कर रखना है........!!!

Saturday, 1 March 2014

मेरे तो साजन हो तुम...!!!

होगा तुम्हारा कोई नाम....                
लोग पुकारते होंगे,
तुम्हे उस नाम से... जाओ
मैं नही लेती...तुम्हारा नाम 
क्यों कि...
मेरे तो साजन हो तुम...!

बारिश कि बूंदो सा..
भिगोता है जैसे सावन...
तुम्हारे प्यार से कब से,
भीगा है मेरा मन....
मेरा तो वो सावन हो तुम.....
मेरे तो साजन हो तुम....!!

निहारती हूँ पल-पल,
खुद को जिसमे..
करती हूँ सिँगार जिसमे,
मेरा वो दर्पण हो तुम....
मेरे तो साजन हो तुम....!!!

ख्याल से तुम्हारे,
थम जाती है हर धड़कन....
कम्पन से जब सिहर उठता है...
मेरा मन.....इन हवाओ कि...
वो सिरहन हो तुम....
मेरे तो साजन हो तुम.....!!!!

Thursday, 13 February 2014

Happy Valentine day ..दिन प्यार के चलने लगे है...!

तुमसे प्यार हुआ तो,                                 
प्यार के कई रंग.. 
मिल गये हमें...
मौसमों के कई,
रंग मिल गये...!

गुलाबो का भी,
सबब मिल गया...
तुम जो मिले ...
मेरे इंतजार को 
अर्थ मिल गया......!

आँखों को पढ़ने का 
हुनर मिल गया.....
तुम जो मिले.... 
मेरी ज़िंदगी को,
सफ़र मिल गया......!

धड़कनो को अपनी,
हम भी सुनने लगे....
तुम जो मिले ....
तुम्हारी बांहो में..
गिरने और संभलने लगे.....!

तुमसे अनदेखी डोर से बंधने लगे...
तुम जो मिले.....
वादे और कसमो,
को समझने लगे....!

एहसासो को शब्दो में,
हम उतारने लगे ....
तुम जो मिले ....
खतो को छुप-छुप कर,
हम भी पढ़ने लगे है.....!

प्यार से जिंदगी में,
रंग भरने लगे है...
तुम जो मिले ...
तुम्हारी साँसों के साथ..
हम भी जीने लगे है...! 

धड़कने तेज हो गयी  है ..
दिन प्यार के चलने लगे हैं..!

Wednesday, 12 February 2014

Valentine special.......जब से तुम्हारा साथ मेरा हमसफ़र हुआ है

जब से तुम्हारा साथ मेरा हमसफ़र हुआ है 
जब से तुम्हारी हर बात का मुझ पर 
असर होने लगा है.. 
जब से मेरी नींदो का तुम्हारी आँखों में कंही 
घर होने लगा है...!

कभी खेल लगता था मुझे प्यार 
अल्हड़ प्यार मेरा 
तुमसे मिलकर.. 
न जाने कब समर्पण होने लगा ...!

कभी एक जिद थी कि 
सब कुछ मुझे मिल जाये... 
आज सिद्दत से चाहती हुँ 
कि हर ख़ुशी तुम्हारी हो....! 

इस  कदर चाहुँ तुम्हे कि 
हर किसी को 
मुझमे तुम दिखने लगो.! 

फिर धड़कने हों गयी है तेज 
दिन प्यार के चलने लगे है ...!

Tuesday, 11 February 2014

valentine special........खतो के सिलसिले चलने लगे..

अब तो हमारे बीच खतो के 
सिलसिले चलने लगे....!
दिल  के कोरे पन्नो पर
हम उन्हें और 
वो हम जज्बात 
अपने लिखने लगे है ......!                                 

मेरी झुकती आँखों का 
सलाम,
और उनका मुस्कुराना 
शब्दो में पिरो कर खतो पर बिखरने लगे है ....!

कितनी ही अनकही बातो को 

खतो में लिख कर
हम उन तक भेजने लगे है 
हाल खतो से वो भी
हमारा पूछने लगे है....! 

फिर धड़कने हों गयी है तेज 

दिन प्यार के चलने लगे है ...!

Monday, 10 February 2014

valentine special.......... एक वादा तुमसे कर लेते है

आज चलो हम भी कुछ 
वादे कर लेते है..... 
एक वादा तुमसे ले लेते है 
एक वादा तुमको दे देते है.....! 

एक वादा 
तुम्हे कभी तन्हा ना छोड़ने का है मेरा..! 
एक वादा

जिंदगी भर तुम्हारे हाथों को थाम कर चलने का है मेरा....!


                                    
एक वादा 
हर पल तुम्हारे चेहरे पर
मुस्कुराहट को लाने का है मेरा....! 
एक वादा 
तुम्हारी आँखों में ख्वाब सजाने का है मेरा ..!

एक वादा 
तुमसे किये हर वादे हर कसम 
को निभाने का है मेरा ...!

फिर धड़कने हों गयी है तेज 
दिन प्यार के चलने लगे है ...!