"If you make me a queen,
you will definitely a king..
सिर्फ इस एक लाइन को जीना चाहती है एक लड़की.. और वो खुद queen बनी हो या ना बनी हो,
पर तुम्हे वो अपना king बना लेती है..
और चल पड़ती है तुम्हारे साथ ये सोच कर,
कभी तो वो तुम्हारी queen बन जाएगी..
तुम्हारे हर ख्वाब को जीती है,
तुम्हारी हर खुशी को अपनी खुशी मानती है,
जिंदगी भी उलझी हो उसकी,
पर वो तो queen है ना,
हर उलझन को सुलझा लेती है,
और तुम्हे मुस्कराना सिखाती है..
वो खुद को queen समझ कर,
तुम्हारी queen समझ कर,
आगे बढ़कर तुम्हारे साथ खड़ी रहती है,
और आने हर फर्ज,हर कर्तव्य को,
पूरा करती चली जाती है,
सिर्फ एक ख्वाइश में कि
इक दिन तुम भी,
उसे अपनी queen मान लोगे..!!!
Saturday, 3 November 2018
अपनी queen मान लोगे..!!!
Sunday, 28 October 2018
कभी तो समझोगे......!!!
कभी तो समझोगे ..
इन गुजरते पलो की अहमियत को,
कभी तो तुम समझोगे...
मुस्कराती आंखों की उदासियों को,
इस तरह नाराजगी से क्या मिलेगा,
जो कुछ पल मैंने संजोये है तुम्हारे लिए,
क्यों तुम खराब करते हो..
छोटी-छोटी बातों पर,
इतना उलझना क्यों..?
क्यों ना इन छोटी-छोटी खुशियों को जी लो..
कभी तो तुम समझोगे,
जिंदगी के जीने को,
थक चुकी हूँ तुम्हे तुम्हारे तरीके से,
मनाते-मनाते,
तुम्हे समझ कर खुद को समझाते-समझाते..
अब बस अब और नही...
मुस्कराहट अब और जिंदगी से ना छीन पाऊंगी..
गर तुम इस तरह तोड़ते रहे,
छोड़ते रहे..इन पलो को..
हार कर मैं भी इक दिन बिखर जाउंगी..
फिर ना कोई मुस्कराहट मेरे होठो पर सजेगी..
तुम्हें तब इन्जार तो रहेगा,
फिर ना मैं मुस्कराते हुए,
जिंदगी की बाते तुमसे करूंगी...
कभी तो समझोगे......
जिंदगी की अहमियत को...!!!
Saturday, 27 October 2018
सब बहाने ही तो है.....!!!
करवाचौथ तो सिर्फ बहाना है,
फिर इक बार तुम्हारे लिए सिर्फ,
तुम्हारे लिए सजने सँवरने का...
तुम तारीफ करो,मुझे चाँद जैसा कहो..
बस आज तो चाँद को चिढ़ाना है...
इक बहाना है तुमसे अधिकार से,
अपने लिए वक़्त निकालने का,
तुमसे अपने लिए कोई तोहफा मांगने का...
सब बहाने ही तो है,
जिंदगी की जद्दोजहद से,
तुम्हे अपने पास कुछ देर बिठाने का..!!!.
Saturday, 20 October 2018
दर्द...!!!
अपने दर्द को खुद में समेट कर,
खड़े हो जाये गर कोई..
दुनिया कहती है कि देखो वो जिंदगी में,
आगे बढ़ गए..
किसी ने उस शख्स की,
वो सुनी आँखे नही देखी,
जो रात के अंधेरे में उस दर्द के साथ,
रोई हुई होती है...
और सुबह फिर होठो पर मुस्कराहट के साथ,
सबसे मिलती है..
जिसे लोग जिंदगी में आगे बढ़ना कहते है,
उनसे पूछो जिनके पास,
उनकी जिंदगी ही नही रही हो...
वो क्या जिंदगी की बाते करँगे.....
Friday, 19 October 2018
मिस परफेक्ट बनना चाहती हूं....!!!
जानती हूं कि तुम मेरे मिस्टर परफेक्ट नही हो,
तुम मेरे मन की बाते नही समझ पाते हो,
तुम वैसा कुछ नही करते जो,
मैं अपने राजकुमार में चाहती थी..
फिर भी मेरे लिए,
तुमसे बेहतर कोई नही है..
शायद तुम में जो नही है,
मुझे उसी से प्यार हो गया है..
जो तुम मेरे लिए नही हो पाए,
वो सभी खूबी के साथ,
मैं तुम्हारे लिए..
मिस परफेक्ट बनना चाहती हूं....!!!
Monday, 15 October 2018
गर तुम सुनना चाहो...!!!
कुछ कहूं गर तुम सुनना चाहो...
एक वक्त हो जो सिर्फ हमारा हो,
ना कोई फिक्र हो,
ना किसी से कोई शिकायत हो..
ना कोई ख्वाब हो,ना कोई चाहत हो..
सिर्फ तुम रहो, मैं रहूं..
और वो लम्हा हमारा हो..
ना छोड़ कर जाने की फिक्र हो,
ना लौट कर आने कोई जल्दी हो..
सभी नजारे हमारे ही,
सभी चांद सितारे हमारे हो..
ना कुछ मेरा-तुम्हारा हो,
जो वो लम्हा हो वो हमारा हो...!!!
Friday, 5 October 2018
तुम नही समझोगे...!!!
तुम नही समझोगे कि
कब मैंने गुजरते तुम्हारे लम्हो से,
हमारे लिए कुछ लम्हे चुरा कर साथ,
जीना क्या होता है...
तुम नही समझोगे कि
अपनी सारी परेशानियों को भूल कर,
इक तुम्हे मुस्कराते दिखने की खुशी को,
जीना क्या होता है...
तुम नही समझोगे कि
यूँ ही बेवजह,बे-सिर-पैर की बाते करके,
तुम्हे जिंदगी को जीने वजह बताने में,
मेरा पागल हो जाना क्या होता है...!!!